📣 आज तय होगा 'भारत' का 'भविष्य'! लेकिन नतीजे आने में होगी थोड़ी देर
👀 देश की जनता बेसब्री से लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट का इंतजार कर रही है. जी हां, आज वही ऐतिहासिक दिन है, जब भारत देश की दशा और दिशा का फैसला होगा.
⏰ देश में एक माह से अधिक समय तक सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है, लेकिन नतीजे आने में इस बार थोड़ी देर लगेगी.
😎 *8,000 से अधिक प्रत्याशी थे मैदान में!*
बता दें, देश भर में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ. इन 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, जिनकी किस्मत का फैसला आज हो जाएगा.
🥳 *90.99 करोड़ लोगों ने किया मतदान*
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हुए मतदान में कुल 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
🧐 *Exit Polls में NDA को बहुमत!*
बता दें, अधिकतर एक्जिट पोल (Exit Polls) के नतीजों में बीजेपी की अगुवाई वाले NDA के फिर से सत्ता में आने की संभावना जताई गई. लेकिन, क्या ये आंकड़ें सच साबित हो पाएंगे! ये आज साफ़ हो जाएगा.
हालांकि विपक्षी दलों ने एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज किया है. उन्होंने कांग्रेस सहित उसके सहयोगी दलों के गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है.
🤔 *क्यों होगा विलम्ब?*
दरअसल, लोकसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम के मतों का सत्यापन करने के लिए वीवीपीएटी की पर्चियों से मिलान करने की व्यवस्था की गई है. इसके कारण चुनाव परिणाम घोषित होने में थोड़ा विलंब होने की आशंका है.
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक हरेक लोकसभा क्षेत्र में किसी एक विधानसभा क्षेत्र के किन्हीं पांच मतदान केन्द्रों की वीवीपीएटी मशीनों की पर्चियों का मिलान ईवीएम के मतों से किया जाना है.

No comments:
Post a Comment